आर्यन खान को ड्रग्स सप्लाइ में मोतिहारी जेल से जुड़ रहा तार,तस्करों को रिमांड पर ले जायेगी मुंबई एनसीबी की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2021 10:33 AM
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स सप्लाइ का तार मोतिहारी जेल में बंद मुंबई के तस्करों से जुड़ रहा है. मुंबई एनसीबी की टीम मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स तस्कर को प्रोडक्शन रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी में है.
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स सप्लाइ का तार मोतिहारी जेल में बंद मुंबई के तस्करों से जुड़ रहा है. मुंबई एनसीबी की टीम मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स तस्कर मुंबई के मलाड निवासी विजय वंशी प्रसाद और उस्मान शेख को प्रोडक्शन रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी में है.
चार दिन पूर्व कोर्ट में एनसीबी ने इसकी अर्जी दी थी. मोतिहारी जेल अधीक्षक ने भी एनीसीबी की ओर से प्रोडक्शन रिमांड मिलने की पुष्टि की है. बताया जाता है कि क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते हुए शाहरुख खान के पुत्र आर्यन के साथ जिन आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. उनमें मोतिहारी जेल में बंद तस्कर विजय वंशी प्रसाद का एक रिश्तेदार भी है.
पूछताछ में उसने विजय वंशी प्रसाद के ड्रग्स सप्लाइ के नेपाल नेटवर्क के बारे में जानकारी दी. 19 सितंबर को मुजफ्फरपुर में नेपाल के तीन ड्रग्स सप्लायरों समेत छह को एक किलो चरस, 13 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर पूर्वी चंपारण के चकिया टॉल प्लाजा के पास मुंबई के तस्कर विजय वंशी प्रसाद, उस्मान शेख समेत सात की गिरफ्तारी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










