नाले की सफाई नहीं, सड़क पर जलजमाव; शिवदेनी साह कॉलेज रोड पर आवागमन मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर जलजमाव.

Arwal News : जलजमाव से पैदल यात्रियों के साथ-साथ साइकिल, बाइक और अन्य वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

कलेर (अरवल) से अंजनी कुमार का रिपोर्ट
Arwal News : कलेर बाजार स्थित शिवदेनी साह कॉलेज रोड एवं प्रखंड कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. सड़क पर लगातार पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों, छात्रों और राहगीरों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पैदल यात्रियों के साथ-साथ साइकिल, बाइक और अन्य वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जलजमाव से सड़कों पर बने गड्ढे

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में गंदा पानी मुख्य सड़क पर फैल जाता है. बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लगातार जलजमाव के कारण सड़क कई स्थानों पर धंस चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है.

कई बार की गयी शिकायत

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया. कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है.

आने-जाने में होती है दिक्कत

यह सड़क कलेर प्रखंड का प्रमुख संपर्क मार्ग है. इसी रास्ते से कलेर के अलावा पुराकोठी, जलवइया, बेलाव सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय, शिवदेनी साह कॉलेज, बाजार और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचते हैं. जलजमाव के कारण आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और सरकारी कार्य से आने-जाने वाले लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

नियमित सफाई की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि नाले की नियमित सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जलजमाव से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को वर्षों से चली आ रही इस समस्या से राहत मिल सके.

Also Read: चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन