अरवल में पूर्व विवाद में बाइक सवार युवक को हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

इलाज करते जख़्मी युवक का फोटो | Prabhat Khabar Network

आरा के चरपोखरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार युवक को बदमाशों ने गोली मारी। घायल का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Arwal Crime News : गड़हनी के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी ब्लॉक मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी. गोली युवक के बाएं हाथ में लगी. घायल युवक को इलाज के लिए पहले गड़हनी पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

घायल युवक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव निवासी जवाहर सिंह के 29 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. सोनू कुमार के अनुसार उसने कुछ दिन पूर्व आयुष कुमार को दुकान खोलने के लिए 20 हजार रुपये उधार दिए थे. रुपये वापस मांगने पर आयुष कुमार टालमटोल कर रहा था. इसी बात को लेकर 25 अगस्त को गड़हनी बाजार में दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से चरपोखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

बाइक रोककर मारी गोली

सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह गड़हनी से बाजार कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान आयुष कुमार अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया और उसकी बाइक के सामने खड़ा हो गया. आरोप है कि आयुष कुमार ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद सोनू बाइक छोड़कर गड़हनी ब्लॉक की ओर भागा और अपनी जान बचायी. इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गये.

तीन लोगों पर लगाया आरोप

जख्मी सोनू कुमार ने आयुष कुमार के अलावा उसके साथ रहे प्रकाश पासवान और धोनी कुमार पर पूर्व में हुए विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

ऑपरेशन कर निकाली गयी गोली

इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि युवक के बाएं हाथ में गोली लगी थी. ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दी गयी है. हाथ के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर दी गयी है. मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन