अरवल में खेत से काम कर लौट रही महिला बिजली तार की चपेट मेंआयी, मौत
अरवल के तेलपा थाना क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से मदद की मांग।
Arwal News : अरवल जिले के करपी शहर तेलपा थाना क्षेत्र के खड़ासीन टोला देवी बीघा गांव में सोमवार को खेत से काम कर घर लौट रही 48 वर्षीय रीना देवी बिजली के गिरे तार की चपेट में आ गयीं. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गयीं. परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए शहर तेलपा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
रास्ते में गिरा था बिजली का तार
जानकारी के अनुसार, रीना देवी खेत में सोहनी (निकौनी) का काम कर वापस घर लौट रही थीं. रास्ते में बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसे वह देख नहीं पायीं और उसके संपर्क में आ गयीं. काफी देर बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
नैहर में रहकर करती थीं मजदूरी
रीना देवी अपने नैहर देवी बीघा में रहकर मजदूरी करती थीं. उनका ससुराल मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में है. उनके पति भी मजदूरी करते हैं. मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री हैं. महिला की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही अरवल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आर्थिक सहायता की मांग
समाजसेवी राकेश राही ने जिला प्रशासन से मृतका के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में प्रशासन को पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए