अरवल की 13 पंचायतों में सहयोग शिविर से दूर हुई ग्रामीणों की समस्याएं, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
arawal news

सहयोग शिविर की तस्वीर

Arawal News: जिले की 13 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में हजारों लोगों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया.

विज्ञापन

Arawal News: (निशिकांत) जिले की 13 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में हजारों लोगों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया.इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन भी किया गया.शिविरों की निगरानी और संचालन को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी अमृता बैंस स्वयं सक्रिय रहीं। उन्होंने अरवल प्रखंड की भदासी पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

रामपुर चाय पंचायत में लाभुकों को मिला पर्चा

इसके बाद जिलाधिकारी ने रामपुर चाय पंचायत में आयोजित शिविर का दौरा किया, जहां उन्होंने 12 लाभुकों के बीच पर्चा वितरित किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए.

इसके अलावा खड़ासीन, बारा और मुरारी पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का भी निरीक्षण किया गया. इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

हर महीने दो बार पंचायत स्तर पर लगते हैं शिविर

जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए ग्रामीण स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता है.

डीएम ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदक के साथ संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार किया जाए तथा सभी आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए.शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई.

ALSO READ: आज पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का राज्यव्यापी बंद

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन