केएससीएम ने फूंका विधायक का पुतला

Updated:
विज्ञापन

कुर्था अरवल : प्रखंड के कुर्था बस स्टैंड में क्रांतिकारी सामाजिक चेतना मंच के बैनर तले मंच के नेताओं ने सत्यदेव कुशवाहा मुर्दाबाद सत्यदेव कुशवाहा हाय-हाय… समेत विभिन्न नारे लिखे हुए तख्ती के साथ कुर्था जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा का पुतला दहन किया. पुतला दहन के बाद कुर्था विद्रोही चौक से जुलूस निकालते हुए कुर्था-गया […]

विज्ञापन

कुर्था अरवल : प्रखंड के कुर्था बस स्टैंड में क्रांतिकारी सामाजिक चेतना मंच के बैनर तले मंच के नेताओं ने सत्यदेव कुशवाहा मुर्दाबाद सत्यदेव कुशवाहा हाय-हाय… समेत विभिन्न नारे लिखे हुए तख्ती के साथ कुर्था जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा का पुतला दहन किया. पुतला दहन के बाद कुर्था विद्रोही चौक से जुलूस निकालते हुए कुर्था-गया मुख्य मार्ग होते बस स्टैंड पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष दीपू कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 72 वर्ष बीत गये लेकिन अब तक कुर्था बाजार की समस्या जस-की-तस बनी हुई है.क्रांतिकारी सामाजिक चेतना मंच का समर्थन दे रहे कांग्रेस नेता हारून रसीद ने कहा कि 10 वर्षों के कार्यकाल में स्थानीय विधायक ने कुर्था बाजार में पलट कर नहीं देखा.
जुलूस कुर्था बस स्टैंड में पहुंचकर विधायक का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन में क्रांतिकारी सामाजिक चेतना मंच के चंदन कुशवाहा, एनिमल हक पूर्व जिप सदस्य चंपा देवी के अलावे क्रांतिकारी चेतना मंच के कई नेता शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन