कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं

Updated:
विज्ञापन

कुर्था अरवल : कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ता के बुते पार्टी अपने दमखम के साथ विभिन्न चुनाव में पार्टी अपना झंडा बुलंद करती है. उक्त बातें शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में जदयू द्वारा आयोजित सांगठनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कही. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी […]

विज्ञापन

कुर्था अरवल : कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ता के बुते पार्टी अपने दमखम के साथ विभिन्न चुनाव में पार्टी अपना झंडा बुलंद करती है. उक्त बातें शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में जदयू द्वारा आयोजित सांगठनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कही.

आपके शहर में

विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत रीढ़ होते हैं तथा इनके बदौलत ही संगठन अपनी चट्टानी एकता को दिखाता है, इसलिए तमाम कार्यकर्ताओं को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के अगुआई में एकजुट रहने की जरूरत है, तभी बिहार में विकास की रफ्तार अपने गति को तेज करेगी.
कार्यकर्ता सारे शिकवे-शिकायत भुलाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं.कुर्था के जदयू विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें. मंच का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा ने किया.
इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल के अलावे जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव, सितारा कुमारी, नीरज सिन्हा, संजय कुमार, अंसरुल हक, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चांद मल्लिक, ओम प्रकाश वर्मा, सत्येंद्र कुशवाहा, कुर्था विधानसभा प्रभारी जेपी चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन