अरवल : भुसुड़ा स्कूल की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान, नए भवन के लिए सरकारी जमीन की तलाश
स्कूल का निरिक्षण करते डीइओ | Prabhat Khabar Network
अरवल के भुसुड़ा विद्यालय में भवन और पहुंच पथ की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। छात्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा।
Arwal News : अरवल उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसुड़ा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय वासिलपुर (भुसुड़ा) के भवन और पहुंच पथ से जुड़ी समस्याओं के समाधान की कवायद तेज कर दी गयी है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों विद्यालयों का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गये.
आपके शहर में
निजी जमीन से निर्माण में आ रही परेशानी
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान विद्यालय परिसर चारों ओर से निजी भूमि से घिरा है. विद्यालय के आसपास पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण नये भवन के निर्माण और सुगम पहुंच पथ की व्यवस्था में व्यावहारिक कठिनाई आ रही है. इस समस्या के समाधान को लेकर पूर्व में भी स्थानीय ग्रामीणों और संबंधित पक्षों के साथ कई बार विचार-विमर्श किया गया, लेकिन आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी.
दूसरे स्थान पर बनेगा नया विद्यालय भवन
जिला प्रशासन अब विद्यालय भवन के निर्माण के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर सरकारी भूमि चिह्नित कर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया में जुटा है. संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को भूमि संबंधी प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही विभागीय प्रावधानों के अनुसार नये विद्यालय भवन के निर्माण की कार्रवाई शुरू की जायेगी.
समस्या के स्थायी समाधान का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय भवन और पहुंच पथ की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया है. प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए