बालू की हो रही अवैध निकासी

Updated:
विज्ञापन

अरवल : एक ओर राज्य सरकार ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारी से लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों को वाहन जांच करने का निर्देश दिया, लेकिन पुलिस पदाधिकारी हो या परिवहन विभाग के अधिकारी दोनों के मिलीभगत से चल रही है, बालू के अवैध ओवरलोडिंग धंधा. मालूम हो कि जिले […]

विज्ञापन

अरवल : एक ओर राज्य सरकार ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारी से लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों को वाहन जांच करने का निर्देश दिया, लेकिन पुलिस पदाधिकारी हो या परिवहन विभाग के अधिकारी दोनों के मिलीभगत से चल रही है, बालू के अवैध ओवरलोडिंग धंधा. मालूम हो कि जिले के रामपुर बैना डीआरसीसी केंद्र अमरा कागजी मोहल्ला सहित कई घाटों से यूपी नंबर वाली बड़ी ट्रक ओवरलोडिंग बालू लादकर प्रतिदिन निकल रही है. जबकि सहार पुल के समीप पुलिस चेक पोस्ट भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
फिर भी वाहन को जांच नहीं किया जाता है. पुलिस की मिलीभगत से अरवल से ओवर लोडिंग वाहन बिचौलिया द्वारा पार कराया जा रहा है. जिले में पुलिस एवं परिवहन अधिकारी जांच में निकलते हैं तो वाहन मालिक एवं उस गाड़ी को शहर तक पहुंचाने वाला बिचौलिया को जानकारी पहले पहुंच जाती है. दूसरी औरंगाबाद बॉर्डर से गिट्टी लदा वाहन शहर तेलपा, रामपुर चौरम, एसटी-एसी थाना होते हुए शहर तक पहुंचाने के लिए बिचौलिया अहले 4 बजे सुबह से ही एनएच पर आ जाते हैं.
जांच में निकले मोटरयान निरीक्षक विभा सिन्हा ने सहार पुल पर जाकर निरीक्षण किया, लेकिन यूपी वाली बड़ी वाहन को नहीं पकड़े. इस संदर्भ में मोटरयान निरीक्षक विभा सिन्हा से पूछने पर बतायी कि मैं सहार पुल के निकट पुलिस चौकी पर प्राथमिकी दर्ज करने गयी थी. ओवरलोडिंग वाहन नहीं देखे, इसके लिए सघन जांच अभियान चलाया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन