ePaper

ऑटो व बाइक से 110 बोतल शराब बरामद

Updated at : 30 Aug 2019 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व बाइक से 110 बोतल शराब बरामद

करपी (अरवल ) : किंजर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अरवल एसपी राजीव रंजन कुमार के आदेश पर की गयी एसटीएफ एएसपी अभियान व किंजर थाने की संयुक्त छापेमारी में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. वहीं शराब के कारोबारी […]

विज्ञापन

करपी (अरवल ) : किंजर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अरवल एसपी राजीव रंजन कुमार के आदेश पर की गयी एसटीएफ एएसपी अभियान व किंजर थाने की संयुक्त छापेमारी में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. वहीं शराब के कारोबारी पुलिस गाड़ी को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर शराब लदे गाड़ी को छोड़कर भाग गया.

किंजर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी अभियान अयोध्या सिंह ने बताया कि पूरैनिया गांव के समीप एक ऑटो व बाइक पर प्लास्टिक के बोरे में रखा 110 बोतल 375 एमएल का इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. बरामद बाइक पैशन प्रो बिना नंबर की दो दिन पूर्व शराब मामले में ही गिरफ्तार रिशु कुमार का है. जो मसूदपुर बारा निवासी है. वहीं जब्त टेंपो मुकेश कुमार यादव पिता नरेश यादव ग्राम लोदीपुर का है. जब्त ऑटो पर भी बीडी पब्लिक स्कूल इमामगंज लिखा है.
इस छापेमारी से अरवल पुलिस को दो दिनों बाद ही एक बड़ी सफलता पुन: हाथ लगी है. मालूम हो कि दो दिनों पूर्व 26 कार्टन अंग्रेजी शराब इसी छापेमारी दल ने जब्त की थी. इस छापेमारी दल में एसटीएफ की टीम, एसपी अभियान, एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर सर्व नारायण, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पुअनि अनिल कुमार सिंह, सअनि ओमप्रकाश प्रसाद दल -बल के साथ छापेमारी में शामिल थे.
शराबी गिरफ्तार
जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने ऊंटा मोड़ के समीप से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति पटना जिला के सिगोरी निवासी पारस कुमार बताया जाता है, जो शराब के नशे में नाका नंबर 1 के समीप से पकड़ा गया है.
बताया जाता है कि वह शराब के नशे में सड़क किनारे घूम रहा था. गश्ती के क्रम में पुलिस को व्यक्ति पर नजर पड़ी. इसके बाद तत्काल हिरासत में लेते हुए थाने लाया गया, जहां उत्पाद अधिनियम के तहत मेडिकल जांच कराया गया है.
इस समस्या को लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि बने हुए हैं पूरी तरह से अनजान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन