शौचालय राशि निकासी कर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

अरवल : नगर पर्षद के मुख्य पार्षद नित्यानंद सिंह की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक नगर पर्षद कार्यालय में की गयी. बैठक में नल -जल योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें संवेदक ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदक द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरता जा रहा है, […]

विज्ञापन

अरवल : नगर पर्षद के मुख्य पार्षद नित्यानंद सिंह की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक नगर पर्षद कार्यालय में की गयी. बैठक में नल -जल योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें संवेदक ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदक द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरता जा रहा है, जिसके लिए संवेदक को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, अन्यथा प्राथमिकी भी दर्ज करने की चेतावनी दिया गया. साथ ही दी गयी राशि का वसूली का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की गति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि बार बार चेतावनी के बाद भी इस कार्य में गति नहीं आ रहा है. इसके लिए लाभुकों पर कार्रवाई किया जायेगा.
साफ -सफाई के विषय पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पूरे वार्डों की साफ-सफाई हर हाल में नियमित होना चाहिए. सामूहिक शौचालय के लिए नगर पर्षद के वार्ड नंबर 14 ,16 ,18 व 20 का पूर्व में निकाली गयी निविदा रद्द कर दी गयी है, जिसे फिर से निकाले जाने का निर्णय लिया गया.
जिस वार्ड के लिए सामूहिक शौचालय बनाने का निविदा नहीं निकाला गया था उन वार्ड में सामूहिक शौचालय निर्माण के लिए अविलंब निविदा निकाले जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्र ब्रज किशोर पांडेय, नगर प्रबंधक पंकज कुमार , सुरेश चौधरी, चंद्र भूषण सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन