अपनी मांगों के समर्थन में रसोइया संघ का धरना

Updated:
विज्ञापन

अरवल : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले रसोइया महासंघ ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन के कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार रसोइया को खाना बनाने के एवज में जो मानदेय मिलती है […]

विज्ञापन

अरवल : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले रसोइया महासंघ ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन के कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार रसोइया को खाना बनाने के एवज में जो मानदेय मिलती है वह बहुत काम है,

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके बावजूद रसोइया 12 घंटे तक कार्य करतीं हैं. वहीं सरकार द्वारा रसोइयों को छुट्टी करने की साजिश हो रही है. इसके लिए मध्याह्न भोजन की आपूर्ति एनजीओ को करने जा रही है जिसका कई जगह से रिपोर्ट आया है कि एनजीओ द्वारा जो मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, वह खाने लायक नहीं है.
जिसका हम सभी रसोइया जमकर विरोध करेंगे. रसोइया संघ का एक शिष्टमंडल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित सात सूत्री का ज्ञापन सौंपा. शिष्टमंडल में एपवा के लीला वर्मा, सुनीता देवी, कुलमंती देवी, बबन पासवान व प्रेम पासवान सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन