रिटायर्ड शिक्षक से छीने 25 हजार

Updated:
विज्ञापन

अरवल : बैंक से पैसे निकलकर अपने घर जा रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक से अपराधियों ने 25 हजार रुपये छीन लिए. अरवल निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक मो अलाउद्दीन बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकले ही थे कि एनएच 139 पर स्कॉर्पियो रुकी और मास्टर साहब को बहुत ही अदब के […]

विज्ञापन

अरवल : बैंक से पैसे निकलकर अपने घर जा रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक से अपराधियों ने 25 हजार रुपये छीन लिए. अरवल निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक मो अलाउद्दीन बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकले ही थे कि एनएच 139 पर स्कॉर्पियो रुकी और मास्टर साहब को बहुत ही अदब के साथ प्रणाम कर गाड़ी में बैठने को कहा. मास्टर साहब को लगा कि कोई पुराना शिष्य होगा. वे गाड़ी पर बैठ गये. बैठने के बाद दो लोग दोनों तरफ से अगल-बगल बैठ गये और औरंगाबाद की तरफ चल दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
जब जहानाबाद मोड़ पार किया तो शिक्षक ने गाड़ी रोकने को कहा, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी, तब उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है. उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद उनके बगल में बैठा दोनों बदमाश उनके साथ मारपीट करने लगा. उन्हें मारते-पीटते करीब पांच किलोमीटर तक ले गये और उनसे पैसा छीनकर उनको गाड़ी से नीचे धकेलकर उसी रास्ते से लौट गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन