ePaper

पटरी टेढ़ा होने को लेकर रेल प्रशासन गंभीर

Updated at : 12 Mar 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटरी टेढ़ा होने को लेकर रेल प्रशासन गंभीर

दिघवारा : सोनपुर छपरा रेलखंड पर बड़ागोपाल व दिघवारा स्टेशनों के बीच गेट संख्या 25 व 305/10 किलोमीटर के समीप रविवार को रेल ट्रैक के बकलिंग की घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. सोमवार को रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक का मुआयना किया. टीम में […]

विज्ञापन
दिघवारा : सोनपुर छपरा रेलखंड पर बड़ागोपाल व दिघवारा स्टेशनों के बीच गेट संख्या 25 व 305/10 किलोमीटर के समीप रविवार को रेल ट्रैक के बकलिंग की घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. सोमवार को रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक का मुआयना किया. टीम में चीफ इंजीनियर, डीइएन , एइएन समेत कई रेलकर्मी शामिल थे.
चीफ इंजीनियर ने ट्रैक की सुरक्षा को लेकर कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया. मालूम हो कि रविवार को ट्रैक बकलिंग की घटना हुई थी और डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस के ड्राइवर की नजर समय रहते बकलिंग ट्रैक पर पड़ गयी थी, जिससे ड्राइवर ने अपनी सुझबूझ से न केवल ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक का सहारा लेकर रोका.
ड्राइवर ने ट्रेन को रोककर इसे दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया बल्कि ट्रेन पर सवार हजारों यात्रियों को सुरक्षित रखने में सफल रहा. ड्राइवर की तत्परता से एक बड़ी रेल दुर्घटना होते होते टल गयी थी. सोमवार को ट्रैक पर गिट्टी गिराने का काम तेजी के साथ किया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन