बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश

अरवल : डीएम सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर पर्षद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों एवं कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक हुई. बैठक में डीएम ने नप कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 15 अगस्त को लेकर एवं स्थापना दिवस को लेकर नगर में पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें. […]
अरवल : डीएम सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर पर्षद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों एवं कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक हुई. बैठक में डीएम ने नप कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 15 अगस्त को लेकर एवं स्थापना दिवस को लेकर नगर में पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही शहर में जो भी खराब पड़ी लाइटें हैं, उन्हें शीघ्र बनाकर चालू करें, ताकि रात्रि में शहर जगमग दिखे . डीएम ने निर्देश दिया कि नगर पर्षद के सभी वार्डों को ओडीएफ घोषित करवाना सुनिश्चित करें. नल-जल योजना में चल रही योजनाओं को शीघ्र पूरा करें. कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ें. नगर पर्षद से शहर का चौमुखी विकास करना सुनिश्चित करें, ताकि अरवल दिखने में लगे कि शहर स्वच्छ हो गया है. इस मौके पर नप अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, वार्ड पार्षद चंद्रभूषण शर्मा, सुरेश कुमार चौधरी, अरविंद सिंह, कार्य पालक पदाधिकारी दिनेश राम सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










