नाली निर्माण के लिए डीएम से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

अरवल : कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात के महादलित टोला के दर्जनों लोग नाली निर्माण के लिए डीएम को आवेदन देकर आग्रह किया है. आवेदन में कहा गया है कि वार्ड सदस्य के पति द्वारा नाली निर्माण के लिए पैसे की मांग की जा रही है. उनके द्वारा कहा जा रहा […]

विज्ञापन

अरवल : कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात के महादलित टोला के दर्जनों लोग नाली निर्माण के लिए डीएम को आवेदन देकर आग्रह किया है. आवेदन में कहा गया है कि वार्ड सदस्य के पति द्वारा नाली निर्माण के लिए पैसे की मांग की जा रही है. उनके द्वारा कहा जा रहा है कि ऐसा अगर नहीं देगा तो नाली निर्माण नहीं करायेंगे जिसके कारण हम लोग के घर के आगे जलजमाव की स्थिति हो गयी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर बरसात से पहले नाली का निर्माण नहीं होता है तो महामारी फैलने की आशंका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन देने वालों में रवींद्र दास रामदेव पासवान, दिलीप दास, मनोज कुमार, गजेंद्र पासवान, अमरजीत पासवान , नागेंद्र दास, मोहन साहू , शंकर पासवान सहित कई महादलित परिवार शामिल हैं.

कुर्था के सचई गांव में मिल में युवक के दोनों पैर कटे
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन