VKSU में सहायक प्राध्यापक काउंसिलिंग आज, इन जरूरी दस्तावेजों के बिना नहीं होगा सत्यापन

Updated:
विज्ञापन

वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा

VKSU Assistant Professor Counselling 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में आज, 7 अगस्त 2026 को सहायक प्राध्यापक पद के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी. सुबह 10 बजे से जीरो माइल परिसर में होने वाली इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी कर दी गई है. सभी चयनित अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां भी लानी होंगी. काउंसिलिंग के बाद दोपहर 3 बजे ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

VKSU Assistant Professor Counselling 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक पद के सफल एवं अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग की तिथि घोषित की है. वीकेएसयू में आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 अगस्त 2026 को यानी आज आयोजित की जाएगी.

सुबह 10 बजे से जीरो माइल परिसर में होगी प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार काउंसिलिंग सुबह 10:00 बजे से वीकेएसयू के नूतन परिसर, जीरो माइल में आयोजित होगी. सभी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की अधिसूचित समिति के समक्ष निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा.

आरा की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

मूल प्रमाण-पत्र के साथ लानी होगी स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां

विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ प्रत्येक दस्तावेज की एक अतिरिक्त स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति भी साथ लेकर आएं. निर्धारित समय पर दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

काउंसिलिंग में ये दस्तावेज होंगे जरूरी

काउंसिलिंग के दौरान चयन एवं आवंटन सूची, निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र, असैनिक शल्य चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र, मैट्रिक का जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो), शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो और वैध पहचान-पत्र प्रस्तुत करने होंगे.

दोपहर तीन बजे होगा ओरिएंटेशन कार्यक्रम

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के बाद दोपहर 3:00 बजे विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भी अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा.

Also Read : NEP-2020 से कैसे बदलेगी पढ़ाई और करियर? महाराजा कॉलेज आरा में विद्यार्थियों को मिली अहम जानकारी


विज्ञापन
Ashutosh Pandey

लेखक के बारे में

By Ashutosh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन