भोजपुर : कुल्हड़िया टोल प्लाजा के कार्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचा व्यक्ति, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन

क्राइम सीन की सांकेतिक तस्वीर

भोजपुर जिले के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति पिस्टल लेकर कार्यालय में घुस गया. आरोप है कि उसने कर्मियों को धमकाकर एक केस वापस लेने और 10 लाख रुपये की मांग की. इस घटना से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के कार्यालय में घुसकर पिस्टल दिखाते हुए एक व्यक्ति द्वारा कर्मियों को डराने-धमकाने और कांड संख्या 183/26 वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से कोईलवर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है.

कार्यालय में पिस्टल लेकर घुसा आरोपी

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 27 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति टोल प्लाजा के कार्यालय में पिस्टल के साथ प्रवेश कर गया. आरोप है कि उसने टोल प्लाजा के कर्मियों को पिस्टल का भय दिखाते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया.

पूर्व मैनेजर के कहने पर केस वापस लेने और पैसे मांगने का आरोप

आवेदन के अनुसार उक्त व्यक्ति टोल प्लाजा के पूर्ववर्ती मैनेजर सुधीर सांगवान के कहने पर कांड संख्या 183/26 को वापस लेने और कंपनी को ब्लैकलिस्ट कराने की धमकी दे रहा था. इस दौरान कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

कर्मचारियों में भय और दहशत का माहौल

टोल प्लाजा प्रबंधन का कहना है कि पिस्टल के साथ कार्यालय में प्रवेश करने और कर्मियों को धमकी देने की घटना से कर्मचारियों में भय और दहशत का माहौल है तथा टोल प्लाजा के सामान्य संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर टोल प्लाजा प्रबंधन ने कोईलवर थाना प्रभारी से उक्त व्यक्ति के विरुद्ध सघन जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन