भोजपुर में बाढ़ देखने गए 3 युवक बाइक समेत नदी में बहे, एक की मौत; एक लापता

Updated:
विज्ञापन

मृतक सचिन कुमार राम कीफाइल फोटो और परिजन

भोजपुर जिले में रुद्रनगर स्थित छेर नदी के डायवर्सन पर बाढ़ देखने गए तीन दोस्त तेज बहाव की चपेट में आ गए. बाइक समेत पानी में बहने से एक युवक की दुखद मौत हो गई, जबकि एक की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचा लिया गया, जिसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Shahpur Cher River Flood : शाहपुर-बनाही मार्ग पर भोजपुर (आरा) जिले के रूद्रनगर स्थित छेर नदी के डायवर्सन पर तेज बहाव की चपेट में आकर बाइक समेत तीन युवक बह गए. हालांकि इस दौरान एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया, जिसका गंभीर हालत में शाहपुर रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है. सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे.

मृतक बाहर रहकर करता था काम, पांच दिन पहले आया था गांव

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर शोभी टोला वार्ड नंबर-1 निवासी जितेंद्र राम का 27 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार राम है. व

ह बाहर में रहकर काम करता था और पांच दिन पहले गांव वापस आया था. जबकि लापता युवक उसी थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर शोभी टोला वार्ड नंबर-1 निवासी 21 वर्षीय संदीप रवानी बताया जा रहा है.

बाढ़ देखने गए थे तीनों दोस्त, पानी में बहे

मृतक के चाचा पप्पू कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उनका भतीजा सचिन कुमार राम, संदीप रवानी एवं अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक द्वारा रुद्रनगर स्थित छेर नदी डायवर्सन के पास बाढ़ देखने गया था.

इस दौरान तीनों बाइक समेत बाढ़ के पानी में बह गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचा लिया गया, जिसका शाहपुर रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

गोताखोरों की मदद से शव बरामद, कराया गया पोस्टमार्टम

सचिन कुमार राम की मौत हो गई, जिसके शव को डूबने के कुछ घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, वहीं लापता युवक संदीप रवानी की तलाश की जा रही है.

मां-बाप का इकलौता चिराग था सचिन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक सचिन कुमार राम अपने चार बहन व एक भाई में बड़ा था और वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था.

Also Read : भोजपुर : छेर नदी के डायवर्सन पर बाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत तीन युवक बहे, एक बचा, दो लापता

उसके परिवार में मां सीता देवी, चार बहन खुशबू कुमारी, अंजली कुमारी, सिमरन कुमारी एवं राधा कुमारी हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है और उसकी मां सीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन