ऑटो की ठोकर से बाइक सवार मां-बेटे जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की दोपहर ऑटो ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव लक्ष्मण टोला निवासी स्व. रामनरेश सिंह की पत्नी कलही देवी एवं उनका पुत्र राम निवास सिंह शामिल है.

इधर, राम निवास सिंह ने बताया के वह अपनी मां कलही देवी के साथ बाइक द्वारा नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित बैंक में पैसा निकासी करने आया था. पैसा निकासी करने के बाद जब दोनों वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान जगदेव नगर ओवरब्रिज के समीप पीछे से आ रहे ऑटो ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनो जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन