फायरिंग मामले में प्रयुक्त हथियार बरामद
टाउन थाना पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर की बरामद
आरा.
टाउन थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया है. मामले में आरोपित को रिमांड पर लेने के बाद उसके निशानदेही पर छापेमारी की गयी. बता दें कि बीते 2 जनवरी को टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा पुल बघउतपुर रोड में जमीन पर रखे गोबर छिंटने के विवाद में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी.जिसके बाद टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा पुल बघुउतपुर रोड निवासी स्व. सूरज प्रसाद की पत्नी कंचन देवी के द्वारा उसी मुहल्ले के निवासी राजमुनी देवी एवं उसके नाती करण कुमार उर्फ करण चौधरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजमुनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि करण कुमार उर्फ करण चौधरी फरार चल रहा था, जिसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस दबिश के कारण करण कुमार उर्फ करण चौधरी द्वारा 3 जनवरी को कोर्ट में सरेंडर किया गया था, जिसके बाद टाउन थाना पुलिस द्वारा 10 फरवरी को उसे रिमांड पर लेने की न्यायालय में अर्जी दी गयी थी. 12 फरवरी को रिमांड मिलने के बाद पुलिस द्वारा उसे थाना लाया गया और पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए