फायरिंग व मारपीट में फरार आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
पांच वर्षों से फरार चल रहा था आरोपित
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना पुलिस ने फायरिंग व मारपीट में पांच वर्षों फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अबरपुल स्थित घर से बुधवार को की. गिरफ्तार टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मुहल्ला निवासी मो.मुमताज का पुत्र मो.राजा है.इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. बता दें कि 16 मई 2021 को टाउन थाना क्षेत्र के मीराचक मुहल्ले में घर पर चढ़कर मारपीट एवं फायरिंग की घटना हुई थी. फायरिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मीराचक मुहल्ला निवासी गोल्डन मियां का पुत्र रियाज जख्मी हो गया था. इस संबंध में मीराचक मुहल्ला निवासी मो. इसराफिल की दूसरी पत्नी हेवांती देवी द्वारा उसकी पहली पत्नी यासमीन खातून एवं उसके तीन बेटों के खिलाफ दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने एवं फायरिंग करने के संबंध में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वह उसी समय से फरार चल रहा था.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन