ePaper

आदर्श हत्याकांड में घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद

Updated at : 08 Mar 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श हत्याकांड में घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद

नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में 28 फरवरी की देर शाम हुई थी घटना

विज्ञापन

आरा.

आदर्श हत्याकांड मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त केटीएम बाइक को बरामद कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मौलाबाग निवासी नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव को न्यायालय के आदेश पर 48 घंटे के रिमांड पर लिया गया.

पूछताछ के क्रम में उसके निशानदेही पर पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध स्थित एक गैराज के पास से घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक को बरामद किया. बता दें कि नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर-12 में बीते 28 फरवरी की देर शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान गाली-गलौज हुआ था. इसके बाद बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव व वर्तमान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर-12 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह के पुत्र आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक की मां अनुराधा देवी के बयान पर मौलाबाग निवासी संजय यादव के पुत्र नवनीत यादव उर्फ़ लोहार यादव, मंजीत यादव एवं अमरजीत यादव सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटे के बाद ही नामजद अभियुक्त मंजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि नवनीत यादव उर्फ़ लोहा यादव ने 2 मार्च को पुलिसिया दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. इधर, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त नवनीत यादव उर्फ़ लोहा यादव ने धोबहा थाना क्षेत्र निवासी दोस्त मुन्ना यादव के आईडी से मृतक आदर्श कुमार द्वारा एक समारोह में नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव को गाली-गलौज किया गया था. उसके बाद घटना के कुछ दिन पहले भी एक समारोह के दौरान भी दोनों आपस में भीड़ गये थे. उसी विवाद के कारण पूछताछ के दौरान उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन