बहन ने पति के साथ मिलकर हवलदार भाई को पीटा

Updated at : 11 Jun 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक हवलदार की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला निवासी महाराज सिंह के 37 वर्षीय पुत्री संजीव रंजन कुमार है. वह पंजाब के फाजिल्का कड़सर थाने में हवलदार के पद पर कार्यरत है. इधर संजीव रंजन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वही रहते हैं और उनका घर आनंद नगर मुहल्ले में है, जिसमें करीब दो वर्ष से उनकी बहन अपने पति एवं बच्चों के साथ रहती है. वह कुछ दिन पूर्व वापस अपने घर आनंद नगर लौटे और उन्हें घर खाली करने के लिए कहा, तो उन्होंने खाली करने से मना कर दिया, जिसको लेकर उनसे बीच कहासुनी हुई. इसके बाद उनकी बहन व बहनोई मिलकर लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी और वह जख्मी हो गये. वहीं दूसरी ओर जख्मी हवलदार संजीव रंजन कुमार ने अपनी बहन कुसुम देवी व बहनोई पर लाठी-डंडे से मारकर खुद को जख्मी करने का आरोप लगाया है. वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिल सभी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. लोग अपने-अपने स्तर से इसपर चर्चा करने लगे. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन