आरा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा नेता

आरा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने भव्य आयोजन किया. इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया.

विज्ञापन

Arrah Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : आरा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद, चिंतक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जिले भर के मंडलों और बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को स्मरण किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सिंह सेंगर, आलोक अंजन, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, धीरज सिंह, यशवंत नारायण सहित कई मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Arrah News : नारों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है” जैसे नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से भर दिया.

BJP : नेताओं ने किया स्मरण

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और भाजपा उनके जयंती को स्मृति पर्व के रूप में मना रही है. वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें महान राष्ट्रवादी और विचारक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धारा 370 हटाकर उनके संकल्प को साकार किया गया है. उन्होंने कहा कि आज देश डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है.आदर्श मार्ग पर आज देश विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Also Read : आरा में बाइक–ई-रिक्शा की टक्कर: चालक की मौत, 3 घायल; शादी से लौट रहे थे घर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन