आरा में बाइक–ई-रिक्शा की टक्कर: चालक की मौत, 3 घायल; शादी से लौट रहे थे घर

घायल व्यक्ति का अस्पताल में चल रहा है इलाज
आरा में बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Arrah Road Accident : आरा में बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज की है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीरो पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान इब्राहिमपुर गांव निवासी विदेशी शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र सोनू शर्मा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोनू ई-रिक्शा से सवारी लेकर पीरो लौट रहा था, जबकि बाइक सवार लवकुश कुमार अपने चचेरे भाई के साथ मंदिर से अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर गांव लौट रहा था.
Road Accident : कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा ई-रिक्शा से सवारी लेकर पीरो लौट रहा था. वहीं बाइक सवार लवकुश कुमार अपने चचेरे भाई के साथ सहार स्थित मंदिर से अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर वापस गांव लौट रहा था.
इसी दौरान इब्राहिमपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर बाइक ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Accident News : तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल लोगों में बम्हवार गांव निवासी लवकुश कुमार, उसका चचेरा भाई और ई-रिक्शा पर सवार भड़सर गांव निवासी निर्मल कुमार चौधरी का पुत्र कुलवंत कुमार शामिल हैं. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पीरो पीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया.
इलाज के दौरान चालक ने तोड़ा दम
पीरो पीएचसी में इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक सोनू शर्मा की हालत गंभीर बनी रही और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक सोनू शर्मा अपने पीछे पत्नी अनीता देवी और तीन पुत्रियों को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : BEO की कमी से जूझ रहा आरा: BDO और कल्याण पदाधिकारी संभालेंगे बीईओ का कार्य, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










