इस राज्य से बिहार के दो स्टेशनों के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें टाइम-टेबल

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Puja Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे मंत्रालय स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी. इस कड़ी में रांची-आरा और टाटानगर-बक्सर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक जबकि, टाटानगर-बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक चलाई जाएगी.

विज्ञापन

Puja Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे मंत्रालय स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी, जिससे रेगुलर ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव को कम किया जा सके. इस कड़ी में रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगी जबकि टाटानगर-बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक चलाई जाएगी.

विज्ञापन

रांची आरा पूजा स्पेशल

इस कड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से त्योहारों के दौरान गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा पूजा स्पेशल और 08183/84 टाटा बक्सर स्पेशल के परिचालन का फैसला लिया गया है.

रांची आरा स्पेशल

गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा स्पेशल का परिचालन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक कुल 6 फेरे लगाएगी.  यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को रांची से 20.45 बजे चलकर रात्रि 12.05 बजे बोकारो, 1.13 बजे गोमोह, 3.50 बजे गया जं, 5.35 बजे सासाराम, 6.48 बजे विक्रमगंज, 7.15 बजे पिरो ठहरते हुए 9.15 बजे आरा जं पहुंच जाएगी.

वापसी का समय

वापसी में यह गाड़ी आरा जं से प्रत्येक सोमवार को सुबह 10. बजे चलकर 10.23 बजे पिरो, 10.33 बजे विक्रमगंज, 11.20 बजे सासाराम, 13.50 बजे गया जं, 16.17 बजे गोमो, 17.40 बजे बोकारो रुकते हुए 20.45 बजे रांची जं पहुंच जाएगी.

टाटानगर बक्सर स्पेशल

फिर इसी प्रकार, 08183/84 टाटानगर बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक कुल 3 फेरो के लिए चलाई जाएगी. यह प्रत्येक शुक्रवार को टाटानगर से 22.40 बजे चलकर अगले दिन 3. बजे आसनसोल, 10.45 बजे पटना, 11.50 बजे आरा रुकते हुए 15. बजे बक्सर पहुंच जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

10.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी ट्रेन

इसके बाद वापसी में प्रत्येक शनिवार को बक्सर से 17.15 बजे चलकर 18.15 बजे आरा जं, 19.25 बजे पटना व अन्य स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन 10.50 बजे टाटानगर पहुंच जाएगी.

इसे भी पढ़ें: अब बिहार होते हुए अयोध्या धाम तक दौड़ेगी वंदे भारत, जानिए रेलवे का पूरा प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन