आरा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 600 छात्रों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026

आरा में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में करीब 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्री अरुण शंकर प्रसाद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने किया. समारोह में छात्रों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक रहा.

विज्ञापन

आरा (भोजपुर) से नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : प्रभात खबर की ओर से नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के लगभग 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. सम्मान प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सह श्रम एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, संदेश विधायक राधाचरण साह, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई. इसके बाद प्रभात खबर की ओर से सभी अतिथियों और प्रायोजकों को बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

प्रतिभाओं को सम्मानित करना बड़ी उपलब्धि : मंत्री

मुख्य अतिथि अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को समाज के बीच लाकर सम्मानित करना प्रभात खबर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण का आधार है. अभिभावकों से उन्होंने बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाने की अपील की. साथ ही कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, मेहनत और कौशल से उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है.

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा सभागार

कार्यक्रम के दौरान नागरी प्रचारिणी सभागार छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से खचाखच भरा रहा. अतिथियों के संबोधन के दौरान विद्यार्थियों ने लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया. पूरे समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.

मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर झूम उठे छात्र

प्रभात खबर की ओर से सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी खुशी साझा की. कई विद्यार्थियों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है.

सुबह से ही जुटने लगे थे विद्यार्थी

कार्यक्रम सुबह 10 बजे निर्धारित था, लेकिन विद्यार्थियों का उत्साह ऐसा था कि वे सुबह आठ बजे से ही सभागार पहुंचने लगे थे. कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पूरा सभागार भर चुका था. उनके साथ अभिभावक, शिक्षक, कोचिंग संस्थानों के संचालक और अन्य गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

प्रतिभाओं ने जताया आभार

सम्मानित छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उनके लिए यादगार रहा. उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिली है. विद्यार्थियों ने प्रभात खबर की सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को नई पहचान और प्रेरणा प्रदान करते हैं.

इसे भी पढ़ें: किसान पिता के संघर्षों का परिणाम, बेटा SDO बन पहली बार पहुंचा घर, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन