आरा : धनुपरा में खुला शिव नारायण लाल कंपनी का नया सीएट टायर शो-रूम, मिलेंगी ये सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

शो रूम का उद्घाटन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanupara CEAT Tyre Showroom : आरा के धनुपरा में शिव नारायण लाल कंपनी ने अपना नया सीएट टायर शो-रूम 'सीट शोपी' खोला है. यहां ग्राहकों को टायर खरीद के साथ-साथ व्हील अलाइनमेंट, बैलेंसिंग और ऑन-स्पॉट क्लेम समाधान जैसी कई सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी.

विज्ञापन

Dhanupara CEAT Tyre Showroom : आरा के धनुपरा में शिव नारायण लाल कंपनी के नए टायर शो-रूम ‘सीट शोपी’ का उद्घाटन गुरुवार को हुआ. श्रीमती शांति अग्रवाल ने फीता काटकर नए शो-रूम का उद्घाटन किया. इस मौके पर कंपनी के संस्थापक कृष्ण माधव अग्रवाल और प्रद्युम्न अग्रवाल समेत कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

एक जगह मिलेंगी टायर से जुड़ी सुविधाएं

कंपनी के संस्थापक कृष्ण माधव अग्रवाल और प्रद्युम्न अग्रवाल ने बताया कि नए शो-रूम में ग्राहकों को टायर से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जाएंगी. ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार उचित कीमत पर सीएट टायर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है.

व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग की सुविधा

शो-रूम में टायर बिक्री के साथ व्हील अलाइनमेंट और व्हील बैलेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इससे ग्राहकों को टायर खरीदने के साथ वाहन के पहियों से जुड़ी आवश्यक सेवाएं भी एक ही स्थान पर मिल सकेंगी.

टायर क्लेम का ऑन-स्पॉट समाधान

कंपनी की ओर से ग्राहकों को टायर से संबंधित क्लेम की सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. शो-रूम में ही क्लेम से जुड़ी समस्या के ऑन-स्पॉट समाधान की व्यवस्था की गयी है. इससे ग्राहकों को क्लेम के लिए अलग जगह जाने की जरूरत नहीं होगी.

उद्घाटन में सीएट टायर की रीजनल टीम रही मौजूद

उद्घाटन समारोह में सीएट टायर कंपनी के पटना रीजन की टीम भी मौजूद रही. टीम में सीनियर रीजनल मैनेजर साकेत संतोष, रीजनल सर्विस मैनेजर रविकांत, रीजनल कमर्शियल मैनेजर अभिनंदन और टेरिटरी लीडर अभिषेक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे.

बेहतर ग्राहक सेवा पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने नए शो-रूम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने और टायर से जुड़ी सेवाओं को सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

Also Read : आरा : 6 सफाईकर्मी और एक सुपरवाइजर की तैनाती, फिर भी वीर कुंवर सिंह मैदान में गंदगी का अंबार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन