अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे किसान को मारी टक्कर, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी स्व.लल्लू सिंह के 42 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह हैं एवं वह पेशे से किसान थे. इधर मृतक के भतीजे अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह वह खेत में काम करने गये थे. दो घंटे बाद करीब आठ बजे जब वह खेत से वापस घर लौट रहे थे. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाईयों व एक बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में मां असबाबो कुंअर, पत्नी गुड़िया देवी व एक पुत्र सागर एवं एक पुत्र निधि है. घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां असबाबो कुंअर,पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन