कट्टा और तीन कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 03 Jul 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन

अगिआंव.

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव से पुलिस ने बुधवार को एक लोडेड कट्टा व तीन कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डिहरा गांव निवासी श्रीराम सिंह का पुत्र राहुल सिंह के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि राहुल नाम का व्यक्ति सरेआम हथियार और गोली लेकर गांववालों को धमकाता रहता है. दिन रात हथियार लेकर घूमता है, जिसे लेकर अजीमाबाद थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से एक लोडेड देसी पिस्टल व तीन गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया. विभिन्न मामलों में 22 आरोपित गिरफ्तार : आरा. जिले में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में 22 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार लूटकांड में एक, हत्या के प्रयास में सात, आर्म्स एक्ट में तीन, वारंट में दो, शराब कांड में 10 शामिल हैं. वहीं, 40 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. जबकि 400 लीटर महुआ पाश को नष्ट किया गया. 16 वारंटों का निष्पादन किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान 916 वाहनों की जांच की गयी, जिनसे जुर्माने के रूप में 55 हजार रुपये बरामद किया गया. अन्य बरामदगी में एक बाइक, एक कट्टा, तीन कारतूस, एक अपहृता तथा दो भट्ठियां ध्वस्त की गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन