बिहिया थाना पुलिस ने फर्जी दारोगा को किया गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार फर्जी दारोगा के पास से वर्दी, बेल्ट, बैच एवं टोपी किया बरामद
विज्ञापन
आरा.
बिहिया थाना पुलिस टीम ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फर्जी दारोगा के पास से वर्दी, बेल्ट, बैच एवं टोपी भी बरामद किया. गिरफ्तार फर्जी दारोगा गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र राकेश कुमार सिंह है. वह करीब डेढ़ वर्षों से रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में अपना डेरा रखे हुआ था. बताया जाता है कि वह करीब डेढ़ वर्षों से फर्जी दारोगा बनकर भोजपुर, रोहतास सहित कई जिलों में जाकर अपनी धौंस दिखा लोगों को मूर्ख बनाता था. इधर बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि बीते 10 अक्टूबर को वह बिहिया थाना में फर्जी दारोगा बनकर पहुंचा था. थाना पहुंचने पर उसने कहा कि मैं केस के अनुसंधान में आया हूं, मुझे कुछ जानकारी चाहिए, जिसके बाद वहां से कुछ देर बाद निकल गया. तभी बिहिया थाना पुलिस को उस पर शंका हुई, जिसके बाद उनके द्वारा इसकी जांच शुरू की गयी. जांच उपरांत मालूम हुआ कि वह एक फर्जी दारोगा है. इसी बीच मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वह बिहिया बाजार में आया हुआ है. जिसके बाद पुलिस फौरन वहां गयी और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी. पुलिस गिरफ्तार अभी उससे पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










