पीएम आवास योजना: कोईलवर की 17 पंचायतों में रोस्टर जारी, 20 हजार से अधिक लाभुकों के नामों का होगा अनुमोदन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 'आवास प्लस 2024' में चयनित 20,058 लाभुकों के नामों का सत्यापन अब ग्राम सभाओं में होगा. कोईलवर प्रखंड प्रशासन ने विस्तृत रोस्टर जारी किया है, जिसमें पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन

PM Awas Yojna: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 'आवास प्लस 2024' में शामिल किए गए लाभुकों के नामों के सत्यापन और ग्राम सभा से औपचारिक अनुमोदन के लिए कोईलवर प्रखंड प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में पारदर्शी तरीके से अनुमोदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तिथिवार रोस्टर निर्धारित किया गया है. शुक्रवार को पहले दिन जलपुरा, खेसरहिया, कायमनगर, कुल्हड़िया और खनगांव में बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन कुल्हड़िया और कायमनगर में ग्राम सभा आयोजित नहीं हो सकी.

विज्ञापन

स्थगित पंचायतों की नई तिथि तय

बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने जानकारी दी कि कायमनगर पंचायत में स्थगित हुई ग्राम सभा अब 20 सितंबर (रविवार) को आयोजित की जाएगी. वहीं, कुल्हड़िया पंचायत में मुखिया की अनुपलब्धता के कारण बैठक नहीं हो सकी, जिसकी संशोधित तिथि जल्द तय की जाएगी.

प्रखंड के 20,058 लाभुक सूची में शामिल

कोईलवर प्रखंड की 17 पंचायतों से आवास प्लस योजना के तहत कुल 20,058 पात्र परिवारों के नाम शामिल किए गए हैं. ग्राम सभाओं में मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, आवास सहायक, विकास मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहेंगे, ताकि वास्तविक और जरूरतमंद लाभुकों का ही चयन सुनिश्चित किया जा सके.

तिथिवार ग्राम सभा कार्यक्रम

  • 20 सितंबर: कायमनगर
  • 21 सितंबर: भदवर, राजापुर, मथुरापुर, नरवीरपुर, धनडीहा
  • 23 सितंबर: गीधा, सकड्डी, गोपालपुर, दौलतपुर, जोगता
  • 25 सितंबर: बीरमपुर, चंदा

प्रखंड प्रशासन के अनुसार, सभी संबंधित पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर खुली बैठक कर नियमों के तहत सूची का अंतिम अनुमोदन पूरा किया जाएगा.

Also Read: आरा: ओझा-गुणी के आरोप में बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, धनगाई के मिठहां में छोटे भाई पर लगा आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन