किसान को गोली मारने के मामले में छह नामजद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जख्मी सरोज सिंह के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन

आरा

. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में गुरुवार की शाम हुए किसान गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जख्मी सरोज सिंह के फर्द बयान पर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में पूर्व के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया गया है. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव निवासी उदय शंकर सिंह का पुत्र विशाल कुमार है. उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. बता दें कि गुरुवार की शाम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पीलापुर गांव वार्ड नंबर-8 निवासी प्रयाग सिंह के पुत्र सरोज सिंह को गोली मार दी गयी थी. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच एक वर्ष पूर्व भी झगड़ा हुआ था. उस समय दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. दोनों पक्षों से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था, जिसमें जख्मी सरोज सिंह भी आरोपित था.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन