फरक्का जल संधि पर 6 सितंबर को भोजपुर में होगा ‘नीतीश संवाद’, जदयू ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Updated:
विज्ञापन

तैयारी बैठक में शामिल ‌ संदेश विधायक राधाचरण साह, प्रदेश प्रभारी अंजुम आरा व अन्य | Prabhat Khabar Network

आरा में फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित। 6 सितंबर को सरैया उच्च विद्यालय में होगा भव्य आयोजन, जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Arrah News : जनता दल (यू) की ओर से ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन आगामी 6 सितंबर को भोजपुर जिले के सरैया उच्च विद्यालय मैदान में किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को आरा परिसदन के सभागार में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में जुटेंगे जदयू के वरिष्ठ नेता

कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा विशेष रूप से शामिल होंगे. दोनों नेता फरक्का जल संधि से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे और कार्यकर्ताओं व आम लोगों को संबोधित करेंगे.

कार्यकर्ताओं को सौंपी गयीं अलग-अलग जिम्मेदारियां

बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव अंजुम आरा रहीं. संदेश विधायक राधाचरण सेठ, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम और पूर्व विधान पार्षद अजय सिंह की भी मौजूदगी रही. अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष भीम सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता शंभू सोनी ने किया. कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां देते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बिहार के हितों से जुड़ा बताया फरक्का जल संधि का मुद्दा

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फरक्का जल संधि से जुड़े विषय बिहार के हितों, गंगा नदी, किसानों और आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े हैं. ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्यापक जन-जागरूकता और जनसंवाद की जरूरत है. इसी उद्देश्य से जदयू की ओर से ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

पर्यावरणीय और आर्थिक प्रभाव पर होगी चर्चा

वक्ताओं ने कहा कि फरक्का बैराज और जल संधि से बिहार को होने वाले संभावित पर्यावरणीय एवं आर्थिक नुकसान के साथ राज्य की जल संबंधी जरूरतों को गंभीरता से समझना जरूरी है. कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के हितों से जुड़े इन मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम लोगों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा.

बड़ी भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान

बैठक में 6 सितंबर के कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर तक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की गयी.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश सचिव कन्हैया प्रसाद, अंजनी सिंह, प्रिंस बजरंगी, राजू मेहता, झूलन गौड़, बबन यादव, प्रियांशु कुशवाहा, अवधेश कुमार, अजीत मेहता, भोला शंकर पाल, प्रीतम कुशवाहा, डॉ. राजेंद्र चंद्रवंशी, अभय विश्वास भट्ट, संजय चौधरी, अक्षयबार चंद्रवंशी, हीरालाल गुप्ता, दुर्गा पटेल, अमरीश सिंह, विकास सिंह, शिवशंकर राम, जितेंद्र राम, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, मदन यादव, कमलेश यादव, ठाकुर प्रसाद, उज्जवल सिंह, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन