भोजपुर के 9 प्रखंडों में BEO का पद खाली, दूसरे अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय भोजपुर

समाहरणालय भोजपुर

भोजपुर जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) की भारी कमी है, जिससे विद्यालयों की निगरानी और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है. शिक्षा विभाग ने नियमित नियुक्ति तक वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है, जिसमें अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस कदम से लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bhojpur Education Department : भोजपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) की कमी से जूझ रही है. जिले के 14 प्रखंडों में से केवल पांच में नियमित बीईओ कार्यरत हैं, जबकि नौ प्रखंडों में पद रिक्त होने के कारण अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. शिक्षा विभाग ने नियमित नियुक्ति होने तक वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है.

BEO की कमी से प्रभावित हो रहे विभागीय कार्य

जिले में बड़ी संख्या में बीईओ के पद खाली रहने से विद्यालयों की निगरानी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जिला व प्रखंड स्तर के समन्वय पर असर पड़ रहा है. इसे देखते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि रिक्त प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा पर्यवेक्षकीय स्तर के अधिकारियों को बीईओ का अतिरिक्त दायित्व दिया जाए.

नियमित नियुक्ति तक रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था

निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने वित्तीय अधिकारों सहित विभिन्न अधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति अथवा वैकल्पिक स्थायी व्यवस्था होने तक लागू रहेगी.

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

आरा सदर प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार राय को आरा नगर का अवर विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है. अगिआंव की प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (अभियान) का दायित्व सौंपा गया है.

बड़हरा के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय को बड़हरा का बीईओ बनाया गया है. कोईलवर के बीडीओ वीर बहादुर पाठक को कोईलवर का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. उदवंतनगर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार को उदवंतनगर बीईओ का दायित्व दिया गया है.

संदेश के बीडीओ दिनेश कुमार को संदेश, सहार के बीडीओ जनार्दन तिवारी को सहार तथा तरारी के बीडीओ कुंदन कुमार को तरारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

वहीं पीरो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को चरपोखरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जगदीशपुर के बीडीओ कांति कुमार को जगदीशपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

शिक्षा विभाग का मानना है कि अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से प्रखंड स्तर पर लंबित विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और विद्यालयों के संचालन, योजनाओं की निगरानी तथा प्रशासनिक समन्वय में सुधार होगा. हालांकि स्थायी समाधान के लिए नियमित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की नियुक्ति आवश्यक मानी जा रही है.

Also Read : भोजपुर DM के सामने खुली सरकारी अस्पताल की पोल, दंत चिकित्सक की शिकायत पर मौके से CS को किया फोन



विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन