पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार दो मोबाइल और बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस को देख भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन

पीरो. पीरो पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी नीरज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत जितौरा बाजार के समीप अवैध हथियार के साथ बाइक सवार दो लोग घूम रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जितौरा बाजार के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू की. इसी दौरान वहां एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और पुलिस टीम को देखकर भागने लगे. यह देख पुलिस टीम ने खदेड़कर दोनों बाइक सवार युवकों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल और दो मोबाइल बरामद किया है. पिस्टल बरामद करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया. एसपी के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ पीरो थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन