हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण मुहिम के तहत आरा में समावेशी शिक्षा को लेकर स्कूलों में हुई जागरूकता गोष्ठी

शिक्षकों और कर्मियों ने लिया भाग
आरा के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 'समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
Arrah News : "समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" थीम के तहत प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई.
दिव्यांग और सामान्य बच्चों के अभिभावक हुए शामिल बालक मध्य विद्यालय पीरो में आयोजित गोष्ठी में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के साथ सामान्य बच्चों के अभिभावक, समावेशी शिक्षा कर्मी, संसाधन शिक्षक और विद्यालय के शिक्षक शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने की.
एक ही कक्षा और पाठ्यक्रम से पढ़ते हैं सभी बच्चे समावेशी शिक्षा विभाग के संसाधन शिक्षक धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ एक ही कक्षा में समान पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए पहले दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर उन्हें चिह्नित किया जाता है.
दिव्यांग बच्चों को मिलती हैं कई सुविधाएं उन्होंने बताया कि दिव्यांगता के 21 प्रकार निर्धारित किए गए हैं. ऐसे बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान और समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से नि:शुल्क विद्यालयी शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है. इसके अलावा सहायक उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाने और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जांच शिविर भी आयोजित किए जाते हैं.
छात्रवृत्ति और भत्ते का भी प्रावधान संसाधन शिक्षक ने कहा कि विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के तहत अलग-अलग भत्ते और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है. उन्होंने अभिभावकों से योजनाओं का लाभ लेने और बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने की अपील की.
शिक्षकों और कर्मियों ने लिया भाग गोष्ठी का संचालन विमला कुमारी ने किया. इस दौरान सुनील कुमार, अवधेश कुमार सिंह, मो मेराज, राजीव रंजन राकेश, रविरंजन सिंह, वाजदा तबस्सुम, रश्मि कुशवाहा, प्रकाश चंद सिंह, स्वाति शिवम, रिसोर्स सेंटर के कर्मी दिनेश कुमार सहित समावेशी शिक्षा के संसाधन शिक्षक धनंजय कुमार पांडेय मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










