आवंटित जमीन को रद्द कर वेडिंग जोन बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्य पार्षद कुबू निशा ने भूमि राजस्व सुधार मंत्री, जिलाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी को लिखा पत्र

विज्ञापन

गड़हनी.

मुख्य पार्षद कुबू निशा ने नगर पंचायत गड़हनी में आरा- सासाराम मुख्य पथ पर वार्ड नंबर दो में स्थित आवंटित भूमि का आवंटन रद्द कर वेडिंग जोन व स्टैंड बनाने की मांग भूमि राजस्व सुधार मंत्री, जिलाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी से पत्राचार के माध्यम से की हैं. भूमि मौजा धमनियां ,थाना नंबर 389 खाता-314 खेसरा 107 में है, जो कृषि कार्य के लिए आवंटित की गयी है.

आवेदन में मुख्य पार्षद कुबू निशा ने कार्यपालक पदाधिकारी व जिलाधिकारी सहित भूमि राजस्व सुधार मंत्री को अवगत कराते हुए लिखी हैं कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सैकड़ों फुटपाथी दुकानदारों का बसेरा उजड़ गया है. फुटपाथी दुकानदारों को ध्यान में रखते हुए वेडिंग जोन निर्माण करने में कठिनाई हो रही है. उक्त जमीन को मिल जाने से सैकड़ों दुकानदारों की जीवकोपार्जन सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा. यह भूमि कृषि कार्य के लिए आवंटित है. जबकि उक्त भूमि पर व्यवसायिक कार्य किया जाता हैं, क्यों न शहरी विकास पर जोर देते हुए उक्त भूमि पर नगर पंचायत गडहनी मेन रोड के किनारे टेंपो स्टैंड वैगरह कार्य कराया जाये, जिसको देखते हुए, आवंटन रद्द कर जमीन के बदले में सैनिक को धमनियां मौजा में कही और सरकारी जमीन आवंटन कर दिया जाये. बता दें कि उक्त आवंटित भूमि बराप निवासी पूर्व सैनिक हरसिंह साह के नाम से आवंटित है. हरसिंह साह ने सेना में रहते हुए ही इस सरकारी भूमि को अपने नाम से आवंटित कराया था.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन