ePaper

घर से आरा के लिए निकली महिला की मौत, दूसरे दिन मिला शव

Updated at : 25 Oct 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव स्थित आहर से शव बरामद

विज्ञापन

आरा/गड़हनी.

घर से आरा के लिए निकाली बुजुर्ग महिला का दूसरे दिन शव बरामद हुआ है. उनका शव गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव स्थित आहर से शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी हरदेव सिंह उर्फ हरदेव सिंह राम की 68 वर्षीया पत्नी धर्मशीला देवी हैं. इधर मृतका के भतीजे संजीत चंद्रवंशी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वह आरा के नवादा स्थित हेड पोस्टऑफिस में अपने कुछ काम के लिए घर से जा रही थीं, लेकिन शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की. खोजबीन के दौरान परिजन आरा सदर अस्पताल, उदवंतनगर पीएसी, उदवंतनगर थाना व गड़हनी पीएचसी एवं थाना में भी इसकी जानकारी दी, लेकिन वह नहीं मिल पायीं. परिजन द्वारा जब उनके मोबाइल पर कॉल किया गया, तो शाम छह बजे तक उनका मोबाइल पर रिंग हो रहा था, पर उसके बाद मोबाइल बंद हो गया. इसके बाद जब परिजन शुक्रवार की सुबह खोजबीन करने निकले, तो गांव में स्थित आहर के किनारे उनका झोला व चप्पल दिखा. इसके बाद परिजन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से आहर में उन्हें खोजना शुरू किया गया. कुछ देर खोजने के बाद उनका शव आहर से बाहर निकल गया. इसके पश्चात पर परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी तरफ मृतका के भतीजे संजीत चंद्रवंशी ने आहर में डूबने के कारण अपनी चाची की मौत होने की बात कही है. बताया जाता है कि मृतका के पति की उनसे दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी से दो पुत्र विजय सिंह एवं अजय सिंह हैं, जिसमें विजय सिंह की कई वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. जबकि मृतका को तीन पुत्रियां ज्योति देवी, पुष्पा देवी एवं रीना कुमारी हैं. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन