आरा में कोरोना के चार और मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 150 पार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 7:23 AM
जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को चार और नये कोरोना पॉजिटिव लोग पाये गये हैं. जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 150 पार कर गयी है.
आरा : जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को चार और नये कोरोना पॉजिटिव लोग पाये गये हैं. जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 150 पार कर गयी है. जबकि कई लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं. संक्रमितों में तीन लोग उदवंतनगर और एक जगदीशपुर का रहनेवाला बताया जाता है. वहीं, जगदीशपुर के उगना गांव में दो, पीपरा जगदीश गांव में एक तथा उदवंतनगर के सुढ़नी गांव में एक 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया. रिपोर्ट आने के बाद ये सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. गांव में प्रशासन द्वारा सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
बताया जाता है कि शुक्रवार को जिनकी रिपोर्ट आयी है. उनमें 20, 28, 32 और एक आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल है. सभी लोग होम कोरेंटिन बताये जाते हैं. कोरोना से संक्रमित लोगों की जांच अब आरा सदर अस्पताल में भी शुरू कर दी गयी है. शुक्रवार को 90 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया. शुक्रवार को आठ लोगों की जांच आरा सदर अस्पताल में की गयी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी. जबकि गुरुवार को सात लोगों का सैंपल लिया गया था, जो निगेटिव पाया गया. हालांकि आरा में जांच तो शुरू हो गया, लेकिन यहां पर 20 से 25 लोगों का सैंपल ही जांच किया जायेगा. अन्य लोगों के सैंपल पटना भेजे जायेंगे. बतादे कि गुरुवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा द्वारा आरा सदर अस्पताल में कोरोना जांच केंद्र का उद्घाटन किया गया था. गुरुवार से ही जांच शुरू की गयी है. इधर प्रतिदिन बाहर से आये लोगों का जांच सैंपल लिया जा रहा है.
Posted By : Rajat Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










