आरा में दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जुलाई से चल रहा था फरार, महिला थाना पुलिस ने रामपुर मिल्की से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

आरा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी रवि कुमार पांडेय को रामपुर मिल्की गांव से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी महिला थाने द्वारा की गई है, जो इस मामले में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विज्ञापन

Arrah Accused Arrest : आरा के इमादपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दंपति समेत पांच को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र महतो, उनका पुत्र राजा महतो, पत्नी कुसुम देवी, संध्या देवी एवं भतीजा रंजीत शामिल हैं.

बता दें कि बीते रविवार की रात जमीनी विवाद को लेकर इमादपुर थाना क्षेत्र के स्व. वंशी महतो के पुत्र कृष्णा महतो को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया था, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए तरारी सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई थी.

इसके पश्चात सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी मृतक के जीजा संजय महतो के द्वारा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र महतो एवं पत्नी कुसुम देवी सहित सभी लोगों के खिलाफ जमीन के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव से की गई. गिरफ्तार आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव निवासी रवि कुमार पांडेय है.

महिला थाने में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

बता दें कि बीते जुलाई माह में एक युवती के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसके पश्चात पीड़िता द्वारा महिला थाना में रवि कुमार पांडेय सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उसी समय से उक्त आरोपी फरार चल रहा था.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन