भोजपुर : शौच के लिए घर से निकला 8 साल का दिलखुश, पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में परिजन | Prabhat Khabar Network

भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकले 8 वर्षीय दिलखुश की पानी भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी चमन के डेरा गांव स्थित जिन बाबा स्थान के समीप शनिवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृत बच्चे की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी चमन के डेरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है.

शौच करने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा बालक

मृत बालक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह अन्य बच्चों के साथ अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जिन बाबा स्थान के समीप स्थित पानी भरे गड्ढे की ओर शौच करने गया था. जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. इसके पश्चात परिजन अपनी संतुष्टि के लिए उसे तुरंत सदर अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया.

परिजन का रोते-बिलखते का फोटो | Prabhat Khabar Network
रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

दो भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक दिलखुश

बताया जाता है कि मृत बालक दिलखुश अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसके परिवार में मां नीतू देवी, छोटा भाई रुदल कुमार एवं बहन कृति कुमारी हैं. घटना के बाद से ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read : गया जी में जीतन राम मांझी का बड़ा बयान- ‘हमें CM नीतीश कुमार ने बनाया, उन्हीं ने हटाया’, सम्राट चौधरी के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

घटना के बाद पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का बुरा हाल

हादसे के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां नीतू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन