लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन

डीडीसी ने की स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

आरा.

उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत जिले में संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों की विस्तृत समीक्षा की गयी.

इसमें व्यक्तिगत शौचालयों की प्रविष्टि, जियो-टैगिंग, भुगतान एवं पेयी क्रिएशन, ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, अकार्यरत सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की क्रियाशीलता, लंबित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों के निर्माण की प्रगति, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण एवं संचालन, नव-प्रेरणा टोला, स्वच्छता शुल्क संग्रहण तथा वेस्ट टू वेल्थ के अंतर्गत सूखे अपशिष्ट एवं जैविक खाद की बिक्री जैसे बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गयी. इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें. वहीं एनुअल इम्प्लीमेंटेशन प्लान 2026-27 पर भी विस्तार से चर्चा की एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्वच्छता टीम के सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन