ट्रक चालकों से वसूली का वीडियो वायरल, भोजपुर में दो होमगार्ड जवानों पर FIR; अनुबंध भी होगा रद्द

Updated:
विज्ञापन

SP अवधेश दीक्षित की फाइल फोटो

भोजपुर में नो एंट्री के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है. कायमनगर अंडरपास पर तैनात दो होमगार्ड जवानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, और उनका अनुबंध भी रद्द किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह कार्रवाई हुई है.

विज्ञापन

भोजपुर में नो एंट्री के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का खेल सामने आया है. कायमनगर अंडर पास स्थित चेक पोस्ट पर वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के आदेश पर गीधा थाने में होमगार्ड के दो जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुबंध रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

आरोपित होमगार्ड जवानों में संजय कुमार सिंह और बबलू कुमार शामिल हैं. दोनों ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं और फिलहाल कायमनगर अंडर पास के समीप चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त थे. प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही दोनों का अनुबंध रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

नो एंट्री जोन में प्रवेश के लिए वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो होमगार्ड हाथ में डंडा लिए दिख रहे हैं और बगल की एक दुकान पर ट्रक चालक नो एंट्री जोन में जाने के लिए पैसे रखते नजर आ रहे हैं. वीडियो पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें वसूली की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों होमगार्ड्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका अनुबंध रद्द किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच में जिनकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उन पर कार्रवाई होगी.

अवैध वसूली के कारण वाहनों को छोड़ने से शहर में बन रही जाम की स्थिति

बताया जा रहा है कि चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे लेकर ट्रक सहित बड़े वाहनों को छोड़ दिए जाने के कारण शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन