जगदीशपुर में सर्पदंश से पुत्र की मौत पिता का पटना में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जगदीशपुर. प्रखंड के हेतमपुर वार्ड चार में घर में सोने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

जगदीशपुर.

प्रखंड के हेतमपुर वार्ड चार में घर में सो रहे, पिता-पुत्र को विषैला सांप ने काट लिया, जिससे पुत्र की मौत हो गयी. जबकि पिता का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार हेतमपुर वार्ड नंबर 4 निवासी हरेराम यादव अपने घर में अपने पुत्र बेटे पीयूष कुमार के साथ सो रहे थे. तभी विषैला सांप आकर दोनों को काट लिया. परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए दोनों को जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर देखते ही तुरंत आरा रेफर कर दिया. आरा से भी डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. बताया जाता है कि पीएमसीएच जाने के क्रम में ही बेटे पीयूष कुमार की मौत हो गयी. जबकि उनके पिता का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. पंचायत के उपमुखिया पति शंभू यादव ने सरकार से जल्द सहायता राशि देने की मांग करते हुए हरेराम यादव का बेहतर इलाज करने की मांग की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन