ट्रैक्टर ने वृद्ध को मारा धक्का इलाज के दौरान गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गड़हनी-अगिआंव रोड पर खेत घूमने जाने के दौरान हुई घटना

विज्ञापन

गड़हनी.

गड़हनी-अगिआंव रोड में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक वृद्ध को धक्का मार बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज के दौरान मौत हो गयी. 70 वर्षीय वृद्ध सुअरी निवासी स्व भिखारी सिंह के पुत्र बिहारी सिंह बताये जा रहे हैं. परिजनों ने बताया कि बिहारी सिंह सुबह अगिआंव रोड में खेत घूमने जा रहे थे कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार फरार हो गया. जख्मी होकर सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों ने इलाज को ले गड़हनी पीएचसी ले गये. डॉक्टर ने काफी चोट देख आरा सदर अस्पताल भेज दिया था. इलाज के कुछ घंटे बाद मौत हो गयी. मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं. सभी की शादी हो चुकी है. किसानी कर अपना परिवार का भरण पोषण करते थे. वहीं इस संबंध में प्रखंड प्रमुख बिनोद सिंह ने कहा कि आये दिन इस रोड से नारायणपुर से आगिआंव होते हुए गड़हनी बाजार पर दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर जाते हैं. ट्रैक्टर वाले बेलगाम होकर चलते हैं, जिस वजह से आये दिन इस रोड में दुर्घटना होती है. इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो इस रोड के ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन