भोजपुर: इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा-साइबर और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक ,कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

Updated:
विज्ञापन
बिराहिंमपुर करजा इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

बिराहिंमपुर करजा इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करतीं बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी

रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज, बिराहिंमपुर करजा में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में छात्राओं को उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में बताया गया.

विज्ञापन

Arrah Women Safety and Cyber Crime Awareness : भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़हरा थाना द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम बुधवार को रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज, बिराहिंमपुर करजा के सभागार में आयोजित किया गया.

थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था.

Arrah News : अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें छात्राएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने कहा कि प्रत्येक महिला और बालिका को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़खानी, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में डरें नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें.

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है.

Awareness Program : साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना और सोशल मीडिया पर अजनबियों से संपर्क करना खतरनाक हो सकता है.

छात्राओं को सलाह दी गई कि वे मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

आत्मरक्षा और कानूनों की दी जानकारी

इस अवसर पर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों और आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में डायल 112 सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है.

छात्राओं ने पूछे सवाल

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया.

कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं.

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं.

Also Read : आरा: हरियाणा के पानीपत में ट्रकों की भिड़ंत, हदसे में बड़हरा के ट्रक चालक की मौत


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन