आरा: हरियाणा के पानीपत में ट्रकों की भिड़ंत, हदसे में बड़हरा के ट्रक चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
पानीपत में सड़क हादसे में बड़हरा के ट्रक चालक की मौत, गांव में मातम

मृतक का फाइल

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के सेमरियां पड़रिया पंचायत के पड़रिया गांव के ट्रक चालक ओमप्रकाश सिंह की हरियाणा के पानीपत में एक सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई. इस खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं सड़क सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

Panipat Road Accident : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सेमरियां पड़रिया पंचायत के पड़रिया गांव निवासी ट्रक चालक ओमप्रकाश सिंह की हरियाणा के पानीपत के समीप एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण लगातार उनके घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश सिंह पेशे से ट्रक चालक थे और दिल्ली में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. मंगलवार की सुबह वह दिल्ली से ट्रक पर सामान लोड कर हरियाणा के पानीपत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हरियाणा सीमा के पास सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Arrah News : हादसा इतना भयानक कि बचने का नहीं मिला मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रकों की टक्कर काफी तेज रफ्तार में हुई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. ओमप्रकाश सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

घटना की जानकारी जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई. पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

Truck Collision : पहले से दुख झेल रहा था परिवार

बताया जाता है कि ओमप्रकाश सिंह अपने पिता स्वर्गीय बटेश्वर सिंह के चार बेटों में सबसे बड़े थे. परिवार पहले से ही कई दुखों का सामना कर चुका है. उनके दो भाइयों की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा भाई बाहर रहकर नौकरी करता है. ऐसे में अब ओमप्रकाश सिंह की असमय मौत ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है.

Arrah Road Accident : पीछे छूट गया भरा-पूरा परिवार

मृतक अपने पीछे पत्नी रीता देवी, दो पुत्र कुणाल सिंह और विशाल सिंह तथा छोटे पुत्र अंश कुमार सिंह को छोड़ गए हैं. कुणाल और विशाल दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा अंश अभी पढ़ाई कर रहा है. पिता की अचानक मौत से तीनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.

गांव में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक है. पड़रिया गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. हर कोई इस हादसे को लेकर दुखी है और परिवार के साथ अपनी संवेदना जता रहा है.

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. प्रशासन की ओर से भी ऐसे मामलों में सतर्कता और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read: आरा: हर प्रसाद दास जैन कॉलेज में विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष व्याख्यान, युवाओं को स्किल और करियर को लेकर किया गया जागरूक


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन