आरा के पीरो में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह पर आंगनबाड़ी सेविकाओं की कार्यशाला, 21 माताओं को बेबी किट और पौधा देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

पीरो में आयोजित कार्यक्रम में आँगनबाड़ी सेविकाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीरो प्रखंड में राष्ट्रीय पोषण माह की तैयारियों के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक दिवसीय कार्यशाला हुई. इस दौरान 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट और पौधा देकर सम्मानित कर बेटी के जन्म का उत्सव मनाने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

National Nutrition Month: समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पीरो प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गयी. इसके लिए स्थानीय शहीद भवन में आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का थीम ‘हमारा आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ रखा गया है. कार्यशाला में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही पोषण माह के दौरान होने वाली गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

कार्यशाला के दौरान कन्या रत्न बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र की 21 नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट और एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया. इस पहल के माध्यम से बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन